क्या फिर से आएगा संपूर्ण लॉकडाउन?

देश भर में Coronavirus के बढ़ते मामलों की बीच अफवाहों का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है कि 15 जून से देश भर में दोबारा Lockdown लग जाएगा। इस फेक मैसेज ने लोगों के परेशान कर दिया है। कई लोग जिन्होंने अपने घर से आने या जाने के टिकट्स बुक करा रखे हैं वह भी परेशान हो रहे हैं। एक समाचार चैनल का नाम इस्तेमाल करते हुए फेक न्यूज फैलाई जा रही है कि- 15 जून के बाद फिर से हो सकता है संपूर्ण Lockdown। गृह मंत्रालय ने दिये संकेत, ट्रेन और हवाई सफर पर लगेगा ब्रेक Corona की बढ़ती रफ्तार के बाद लिया गया फैसला।’

हालांकि प्रेस इंफॉमेशन ब्यूरो की फैक्टचेक इकाई ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। पीआईबी ने ट्वीट कर कहा है कि – ‘सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण Lockdown लागू किया जा सकता है। यह फेक है। फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।’


अब सवाल यह है कि आखिर 15 जून को फिर से Lockdown का दावा क्यों किया जा रहा था? इसकी वजह यह है फेक न्यूज ही थी। लोगों ने फॉरवर्डेड मैसेज देखा और तुरंत गूगल पर गए और सर्च किया। हालांकि लोगों के हाथ कुछ भी आधिकारिक नहीं लगा लेकिन भ्रामक संदेश पर एक टीवी चैनल का चिन्ह लगा देख लोगों ने इस पर विश्वास कर लिया। अगर हम बीते दिनों में गूगल पर भारत से जुड़ा डेटा देखें तो पाएंगे की 15 जून को Lockdown से जुड़े सर्च के सवाल को लोगों ने सर्च किया। इससे जुड़े कीवर्ड्स पर सर्च में काफी उछाल देखा गया। इससे पहले भारत सरकार ने चरणबद्ध तरीके से Lockdown प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देने के लिए प्लान अनलॉक इंडिया लागू किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1