UNGA की Covid-19 पर वर्चुअल ब्रीफिंग आज, महामारी से पेश आई चुनौतियों पर चर्चा

इस वक्त पूरी दुनियां कोरोना वायरस से त्रस्त है। दुनियां के करीब 190 देश कोरोना की चपेट में हैं। अबतक दुनियांभर में 23 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं सैकड़ों इससे ग्रसित हैं। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए और पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आज भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA की ‘वर्चुअल ब्रीफिंग’ बुलाई है। आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र महासभा में कुल 193 देश सदस्य हैं। इस बाबत संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बांदे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज होने वाली ‘वर्चुअल ब्रीफिंग’ के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

आपको बता दें आज UNGA की ‘वर्चुअल ब्रीफिंग’ में सदस्य देशों और सभी स्टेकहोल्डर्स तक पहुंच बनाने के साथ महामारी के संगठन के कामकाज पर असर को कम से कम करने के उपायों पर भी चर्चा किया जाएगा। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव इस मौके पर सदस्य देशों को जानकारी भी देंगे कि संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सिस्टम ने किस तरह प्रतिक्रिया दी और दुनिया भर में रिकवरी के लिए क्या योजनाएं हैं। Covid-19 को लेकर आज संगठन की ओर से UNGA कई अहम फैसले ले सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1