राहुल गांधी ने की मोदी सरकार की तारीफ

देश में फैल रहे Coronavirus से बचने के लिए देश में 21 दिन का Lockdown किया गया है। इससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आज केंद्र की मोदी सरकार ने एक राहत पैकेज का एलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के इस फैसले की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि राहत पैकेज केंद्र सरकार द्वारा सही दिशा में उठाया गया कदम है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वित्तीय सहायता पैकेज की आज सरकार की घोषणा, सही दिशा में पहला कदम है। भारत पर उसके किसानों, दिहाड़ी मज़दूरों, श्रमिकों, महिलाओं तथा बुज़ुर्गों का कर्ज है, जो इस लॉकडाउन का दंश झेल रहे हैं।

Coronavirus से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1.70 लाख करोड़ के स्पेशल पैकेज का ऐलान किया है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि गरीबों के लिए खाने का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा डीबीटी के जरिए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर भी किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1