Russia Ukraine war

Ukraine Russia War: यूक्रेन के हमले में रूस के 63 जवानों की मौत, अमेरिकी मिसाइल से बनाया निशाना

Ukraine Russia War: यूक्रेन ने रूस पर जबरदस्त हमला बोला है। उसके मिसाइल हमलों में कम से कम 63 रूसी सैनिकों की मौत हो गई है। हालांकि यूक्रेन ने दावा किया है कि कम से कम 100 सैनिकों की मौत हो गई है। इस हमले में 300 से ज्यादा सैनिक घायल भी हो गए हैं।

अमेरिकी मिसाइल से हमला
यूक्रेन ने यह हमला अमेरिका मिसाइल सिस्टम से किया है। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को ‘हिमार्स’ नाम की मिसाइल प्रणाली दी है। इसी का उपयोग यूक्रेन ने किया है।यूक्रेन ने घातक हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र के मास्को-नियंत्रित हिस्से में मकीवका शहर में हमले से मरने वालों की संख्या बहुत अधिक हो सकती है।

रूस ने क्या कहा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पूर्वी यूक्रेन में कीव बलों ने अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए हिमर्स सिस्टम का उपयोग कर एक शिविर पर हमला किया था।जिसमें 63 रूसी सैनिक मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक अस्थायी शिविर पर एक हाई विस्फोटक वारहेड के साथ छह मिसाइलों के जरिए हमला बोला गया था। जिसमें से दो को मार गिराया गया और चार हमले को अंजाम देने में सफल रहा।

यूक्रेन ने क्या कहा
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान में कहा- “31 दिसंबर को, डोनेट्स्क के पूर्वी क्षेत्र के मकीवका शहर में दुश्मन के विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरणों की 10 इकाइयों को नष्ट और क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस हमले में सैनिकों की मृत्यु भी हुई है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1