100 नए एयरपोर्ट-200 हेलीपेड से बदलेगा भारत, झारखंड के इन शहरों को मिलेगी हवाई उड़ान

Ram Mohan Naidu ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही उड़ान 2.0 योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत अगले 10 वर्षों में देशभर में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। रांची स्थित Birsa Munda Airport पहुंचे मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उड़ान यात्री कैफे, किड्स जोन, फ्लाइब्रेरी और AVSAR काउंटर जैसी नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
Ram Mohan Naidu ने झारखंड के लिए कई अहम घोषणाएं करते हुए कहा कि रांची से जनता को समर्पित कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राज्यवासियों को ‘जय जोहार’ कहा और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार Birsa Munda Airport को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। इसके अलावा दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और डाल्टनगंज जैसे शहरों को भी एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की घोषणा की गई, जिससे राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा।

देश के सभी हवाई अड्डे पे शुरू किए जाएंगे ‘उड़ान यात्री कैफे
Ram Mohan Naidu ने कहा कि यात्रियों को सस्ती दरों पर खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए उड़ान 2.0 योजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में मार्च 2026 में Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 28,840 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। मंत्रालय के अनुसार, 25 मार्च 2026 तक उड़ान योजना के तहत देश के 95 हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल एयरोड्रोम से 663 रूट्स पर सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1