Pakistan Cricket Team की बढ़ीं मुश्किलें, Australia सीरीज से पहले दो स्टार खिलाड़ी बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। बांग्लादेश दौरे पर टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश ने पाकिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया, जिससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी टीम को बड़ा नुकसान हुआ।
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान भी हो गया है। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि चोट के कारण दो अहम खिलाड़ी फखर जमान और सैम अयूब बाहर हो गए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पाकिस्तान की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

फखर जमा और सैम अयूब वनडे सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। 30 मई से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम के दो प्रमुख सलामी बल्लेबाज फखर जमां और सैम अयूब नजर नहीं आएंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अभी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और फिलहाल उनका रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम जारी है। इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। फखर और सैम आखिरी बार साल 2026 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद से वे टीम से बाहर हैं। अब फैंस की नजर इस बात पर रहेगी कि दोनों खिलाड़ियों की मैदान पर वापसी कब होती है।

वनडे विश्व कप के लिहाज से अहम होगी ये सीरीज
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाली आगामी वनडे सीरीज को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अगला वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा, इसलिए सभी टीमों ने अभी से अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है। इस सीरीज के जरिए दोनों टीमें अपनी ताकत और संयोजन को परखने की कोशिश करेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी मिचेल मार्श संभालेंगे। हालांकि टीम के कई अनुभवी खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। लंबे समय बाद वनडे इंटरनेशनल सीरीज होने जा रही है, जिस कारण क्रिकेट फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला ODI: 30 मई, रावलपिंडी
दूसरा ODI: 2 जून, लाहौर
तीसरा ODI: 4 जून, लाहौर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1