3 Idiots’ फेम Rajkumar Hirani के बेटे वीर बनेंगे हीरो, जानें कब रिलीज होगी डेब्यू सीरीज

पिछले कुछ वर्षों में कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में एंट्री की है। अब इस कड़ी में मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी का नाम भी जुड़ गया है। ‘थ्री ईडियट्स’ और ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी के बेटे वीर जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वह बड़े पर्दे के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। उनकी डेब्यू परियोजना और रिलीज डेट को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

राजकुमार हिरानी के बेटे का डेब्यू
मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्मों नहीं, बल्कि वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से अपना डेब्यू करेंगे। साइबर क्राइम पर आधारित इस सीरीज का हाल ही में पोस्टर रिलीज कर ऐलान किया गया। सीरीज में वीर के साथ विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वीर का ही नहीं, राजकुमार हिरानी का भी पहला ओटीटी प्रोजेक्ट
दिलचस्प बात यह है कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ सिर्फ वीर हिरानी का ही नहीं, बल्कि राजकुमार हिरानी का भी ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट है। यह उनका पहला डिजिटल शो होगा, जिसमें उनके बेटे वीर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। सीरीज में वीर एक टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे, जो आधुनिक तकनीक की मदद से मामलों की जांच करता है। वहीं अरशद वारसी पुराने सोच वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जिससे कहानी में दिलचस्प टकराव देखने को मिलेगा।

टीनएज के दिनों से बना रहे हैं शॉर्ट फिल्में
रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भले ही फिल्मों में नए हों, लेकिन थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में वह पहले से सक्रिय रहे हैं। वीर ने Royal Academy of Dramatic Art से ग्रेजुएशन किया है, जिसे दुनिया के प्रतिष्ठित ड्रामा स्कूल्स में गिना जाता है। इसी संस्थान से Anthony Hopkins, Alan Rickman और Tom Hiddleston जैसे सितारे भी पढ़ चुके हैं। 28 वर्षीय वीर किशोरावस्था से ही शॉर्ट फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं और लंबे समय से क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1