शक्तिशाली चंथु से सहमा चीन, ताइवान और वियतनाम पर मंडराया दो शक्तिशाली तूफानों का खतरा, बाढ़ और भूस्खलन का डर

शक्तिशाली तूफान चंथु ने वियतनाम और ताइवान के साथ अब चीन को भी अपनी गिरफ्त में ल‍िया है। इन देशों में तूफान चंथु का खतरा मंडरा रहा है। चीन के शंघाई और पड़ोसी तटीय क्षेत्र इसकी चपेट में हैं। इस साल आने वाला चंथु तूफान अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान है। अप्रैल में सुपर टाइफून सुरिगे के बाद चंथु साल का दूसरा बड़ा तूफान है। टाइफून शनिवार तड़के फिलीपींस में लूजोन के पूर्व और उत्तर की ओर से गुजरा। इसके चलते प्रभावित क्षेत्र में भारी बारीश हुई।

उधर, तूफान के खतरे को देखते हुए चीन के शंघाई और पड़ोसी तटीय क्षेत्रों में उड़ानों को रद कर दिया गया है। शिक्षण संस्‍थानों, सबवे और ट्रेनों के परिचालन को भी निलंबित कर दिया गया है। शंघाई शहर के अधिकारियों ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक पोस्ट में तूफान की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इसकी रफ्तार 170 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक रहने का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

शंघाई क्षेत्रों में पोर्ट टर्मिनलों ने कंटेनर आयात और निर्यात सेवाओं को सोमवार से अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है। शहर ने शहर के दक्षिणी जिलों की सेवा करने वाली कुछ लाइनों पर मेट्रो सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है। शंघाई क्षेत्र के सभी पार्क, बाहरी पर्यटक आकर्षण और खेल के मैदान सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे। आधिकारिक पूर्वानुमानों में दक्षिणपूर्वी जिआंगसु प्रांत, शंघाई और उत्तरपूर्वी झेजियांग के कुछ क्षेत्रों में 250-280 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई गई है।

शिन्हुआ समाचार सेवा ने बताया कि शंघाई के पास झेजियांग प्रांत ने रविवार को अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूलों को बंद कर दिया और कुछ शहरों में उड़ानें और रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। तूफान के कारण झेजियांग ने 9 जिलों में अचानक बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इन नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। शंघाई के बाद चीन का दूसरा सबसे बड़ा कंटेनर ट्रांसपोर्टिंग हब निंगबो बंदरगाह ने रविवार दोपहर से परिचालन बंद कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1