Viral Video

हवा में टकरा गए 2 आधुनिक लड़ाकू विमान, बन गए आग का गोला, यहां देखें कैसे हुआ हादसा?

अमेरिकी नौसेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, उसके दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट्स एक एयर शो के दौरान हादसे के शिकार हो गए। आपको बता दें F-18 लड़ाकू विमान को काफी आधुनिक माना जाता है और अमेरिकी नौसेना बड़ी संख्या में इस विमान का इस्तेमाल करती है। ऐसे में इन दो विमानों का क्रैश होना एक बड़ी घटना मानी जा रही है। इससे पहले ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में भी बड़ी संख्या में अमेरिका के लड़ाकू विमान और अन्य विमान तबाह हुए थे।

कैसे हुआ हादसा?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा अमेरिका के इडाहो स्टेट में एयर शो के दौरान हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एयर शो के दौरान दोनों F-18 फाइटर जेट्स बिल्कुल करीब आ गए। पहले तो लगा कि ये करतब दिखा रहे हैं लेकिन फिर अचानक टक्कर की वजह से उनके पुर्जे गिरने लगे। तभी दोनों फाइटर जेट के पायलट और क्रू को इजेक्ट होते हुए देखा गया। उसके फौरन बाद दोनों जेट्स तेजी से नीचे गिरे। विमानों के नीचे गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा गोला उठने लगा।

क्रू के 4 लोग सुरक्षित
दोनों लड़ाकू विमानों के क्रैश होने और धमाके के ठीक पर ऊपर पैराशूट से नीचे उरतते हुए क्रू को देखा गया। गनीमत रही कि क्रू हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर उतरा और किसी की भी जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी चारों लोग सही सलामत बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने क्या बताया?
इस बड़े हादसे को लेकर US पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ये विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों जेट्स के चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए और इस हादसे की जांच की जा रही है। बेस के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों विमान को क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1