अफगानिस्तान की मस्जिद में दो धमाके, 62 की मौत, 50 घायल

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के अंदर दो धमाके हुए जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, धमाकों में 60 लोग घायल भी हो गए। धमाके के बाद पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी करह से अपने कब्जे में ले लिया है।

नांगरहार के राज्यपाल के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि ये आतंकवादी हमला पूर्वी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में हुआ। सैकड़ो लोग शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। धमाके की वजह से मस्जिद की छत ढह गई, जिसमे 62 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि फिलहाल इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ है या किसी अन्य प्रकार की बमबारी से हमला किया गया है।

हमले में मारे गए लोगों और घायलो में पुरुष और बच्चे शामिल हैं। इस हमले की फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट का हमले में हाथ होने की संभावना है। दोनों ही आतंकी संगठन पूर्वी अफगानिस्तान खासकर नंगरहार प्रांत में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि धमाके में मारे गए सभी लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे।

बताया जा रहा है कि मस्जिद में दो धमाके हुए। धमाकों के बाद मस्जिद में कहोराम मच गया। लोग इधर-ऊधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मरने वालो की संख्या अधिक होने की आशंका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1