आज 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों साथ पीए मोदी की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल!

देश में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार की राज्य का मुख्यमंत्रियों के साथ ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। जहां बीते मंगलवार को पीएम मोदी ने देश के बिगड़ते हालात पर 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ बैठक की थी। तो वहीं आज यानी बुधवार को भी बैठकों का दौर चलेगा। आज भी पीएम मोदी 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे, और सभी राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे। आज जिन 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीए मोदी बैठक करने वालें हैं उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा शामिल हैं। इूसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि आज की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।

आपको बता दें आज पीएम मोदी पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैण्ड, लद्दाख, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा नागर हवेली और दमन दीव, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप जैसे राज्यों के साथ बैठक की थी। इससे पहलेइस तरह की बैठक 11 मई को हुई थी।

बता दें जहां देश में अनलॉक 1 के तहत आम लोगों और व्यवसाय के लिए कई तरह की छूट दी गई है, जिससे लॉकडाउन के कारण प्रभावित आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौट सकें। वहीं देश में कोरोना के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन करीब 10 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में कुल कोरोना केस की संख्या 3,43,091 तक जा पहुंची है। वहीं कुल मौत के आंकड़े 9,900 तक जा पहुंची है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अबतक 1,80,012 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1