दुनियाभर में कोरोना के 82 लाख के पार केस, 44 लाख से ज्यादा मौत

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनियां के 213 देशों में फैल चुका है। साल 2019 के अंत और 2020 की शुरूआत से कोरोना का कहर जारी है। इस महामारी से अबतक लाखों की जान जा चुकी है। कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब 82 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं करीब साढ़े चार लाख लोगों की इस बीमारी मौत हुई है। सटीक आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनियाभर में अब तक 82 लाख 51 हजार 213 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 45 हजार 188 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 43 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया के करीब 62 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 8 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 51 लाख से अधिक है।

आपको बता दें कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और रूस है। इसके साथ ही ब्राजील में भी कोरोना भयानक रूप लेता जा रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। बता दें अमेरिका में कुल कोरोना केस की संख्या 2,208,400 है। रूस में 545,458 ब्राजील में928,834 वहीं भारत में 3,54,161 है। अमेरिका में अबतक एक लाख से ज्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी है। यूके की बात करें तो यहां 298136 है। स्पेन में291,408 कोविड-19 के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही इटली, पेरू और ईरान में भी हालात ठीक नहीं हैं। इटली में कोरोना के 2,37,500 पेरू में 2,37,156 और ईटली में 192439 हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1