Daily Horoscope27 MARCH 2023

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 16 नवंबर 2020

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 16 November 2020 , Aries Horoscope 16 November 2020
भैया दूज मेष राशिफल आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। इसे औरों के सामने न लाएँ, नहीं तो बदनामी हो सकती है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 16 November 2020 , Taurus Horoscope 16 November 2020
भैया दूज वृषभ राशिफल आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा । जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जायेंगे। पार्ट्नर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है । गाय को रोटी खिलाने से तनाव कम होगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 16 November 2020 , Gemini Horoscope 16 November 2020
भैया दूज मिथुन राशिफल एक स्वार्थी इंसान से बचने की पूरी कोशिश करें, क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका वैवाहिक जीवन एक कभी न समाप्त होने वाले प्यार के सुनहरे पलों के साथ सुंदर बदलाव लेगा। आज का दिन वाक़ई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है।

कर्क राशि – Kark Rashi 16 November 2020 , Cancer Horoscope 16 November 2020
भैया दूज कर्क राशिफल आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरुरी काम काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे।काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है । अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं आज उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है । स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है। जरुरतमंदो को कंबल दान करें, परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

सिंह राशि – Singh Rashi 16 November 2020 , Leo Horoscope 16 November 2020
भैया दूज सिंह राशिफल गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या राशि – Kanya Rashi 16 November 2020 , Virgo Horoscope 16 November 2020
भैया दूज कन्या राशिफल आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसकाखुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी । छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट आज किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे।

तुला राशि – Tula Rashi 16 November 2020 , Libra Horoscope 16 November 2020
भैया दूज तुला राशिफल मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी बद-से-बदतर व्यवहार कर सकता है। आज का दिन वाक़ई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है इसमें कोई शक़ नहीं है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति से हमेशा बचना चाहिए, नहीं तो सेहत ख़राब होने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 16 November 2020 , Scorpio Horoscope 16 November 2020
भैया दूज वृश्चिक राशिफल आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनतका आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दोगनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे। नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। जरुरतमंद को भोजन कराने से आपको फायदा मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 16 November 2020 , Sagittarius Horoscope 16 November 2020
भैया दूज धनु राशिफल वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर रुपये ख़र्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। संभव है कि आध्यात्मिकता की ओर तीव्र खिंचाव महसूस हो। साथ ही मुमकिन है कि किसी योग कैंप में जाना हो, किसी धर्मगुरू के प्रवचन सुनने का योग बने या फिर कोई आध्यात्मिक पुस्तक पढ़ें।

मकर राशि – Makar Rashi 16 November 2020 , Capricorn Horoscope 16 November 2020
भैया दूज मकर राशिफल आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं आज उनका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलायें किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपनी ज्वैलरी के प्रति सतर्क रहें। छात्र आज घर से बाहर निकलते समय दही खाकर निकलें सफलता जरुर हासिल होगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 16 November 2020 , Aquarius Horoscope 16 November 2020
भैया दूज कुंभ राशिफल आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।

मीन राशि – Meen Rashi 16 November 2020 , Pisces Horoscope 16 November 2020
भैया दूज मीन राशिफल आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन मेंबहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। रिश्तों में मधुरता बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र आज किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, अपने से साथ लौंग के पांच दाने लेकर जायें सफलता जरुर मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें मनोकामनायें पूरी हो जायेंगी। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1