कांग्रेस में घमासान! तेलंगाना में MP-MLA समर्थक आमने-सामने, लाठीचार्ज से मची अफरा-तफरी

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। सूर्यापेट जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नलगोंडा के सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी और तुंगातुर्थी के विधायक मंडुला सैमुअल के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

वारंगल के बाद अब नलगोंडा में आपसी कलह
प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को वारंगल में नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आए थे, जबकि अब सूर्यापेट (नलगोंडा) में पार्टी के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मामला खून-खराबे तक पहुंच गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

नियुक्ति को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यापेट के अरवापल्ली मंडल मुख्यालय में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा के दौरान विवाद शुरू हुआ। बैठक में नलगोंडा सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी और विधायक मंडुला सैमुअल के समर्थक आमने-सामने आ गए। सांसद समर्थकों ने आरोप लगाया कि विधायक नियुक्तियों में मनमाने ढंग से अपने समर्थकों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बेकाबू हुए हालात, लाठीचार्ज
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पथराव और हंगामा तेज होने के बाद हालात काबू से बाहर हो गए। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1