Delhi-NCR Weather: दिल्ली से सटी मिलेनियम सिटी गुरुग्राम का भी बरसात में हाल बेहाल है. गुरुग्राम के सेक्टर-70 की सड़क तालाब बन चुकी है, गाड़ियां आधी डूब कर सड़क से निकल रही हैं. तकरीबन 2 फीट से ज्यादा पानी सड़क पर जमा हुआ है, जिसके बीच से ही बाइक, कार और एम्बुलेंस गुजर रही हैं.
भारी बारिश के बीच गाड़ियों पर मलबा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में भारी बारिश के बीच गाड़ियों पर मलबा गिरने लगा है. इसी सोसाइटी में भारी बारिश के बीच बेसमेंट में भी लबालब पानी से भर गया है. बड़ी बात ये है कि इसका निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकारी कंपनी एनबीसीसी की देखरेख में हुआ है.

