Bihar Politics: लोजपा में बगावत? निजी कंपनी की तरह पार्टी चला रहे चिराग पासवान, अध्यक्ष पद से दें इस्तीफा- प्रदेश महासचिव केशव सिंह

बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद LJP नेताओं के विरोधी स्वर तेज हो गए हैं। साथ ही हार को लेकर LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर सवाल खड़े होने भी शुरू हो गए हैं। LJP के भीतर गुटबाजी तेज हो गई है और पार्टी में बड़ी टूट का खतरा मंडराने लगा है। लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर LJP के टूटने की बात कही है।

केशव सिंह ने कहा LJP में अब लोकतंत्र खत्म हो गया है। चिराग पासवान पार्टी में अपनी मनमानी कर रहे हैं। आज LJP उन सिद्धांतों से भटक गई है जिन सिद्धांतों पर दिवंगत रामविलास पासवान ने पार्टी बनाई थी। चिराग पासवान आज निजी कंपनी के तौर पर निजी सहायक के माध्यम से पार्टी चला रहे हैं। पार्टी में किसी से राय नहीं ली जा रही है। इससे पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

NDA से LJP के अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने चुनाव में पार्टी का भट्टा बिठा दिया। ऐसे में हमारी मांग है कि चिराग पासवान पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें, नहीं तो हम लोग अलग कदम उठाने को विवश होंगे।

LJP प्रदेश महासचिव केशव ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो सांसद, 30 जिलाध्यक्ष, कई राष्ट्रीय और राज्य कार्यकरिणी सदस्य मिलकर अलग लोजपा रामविलास पासवान गुट पार्टी तैयार करेंगे। बता दें, चिराग पासवान ने हाल ही में अपनी सभी कमिटियों को भंग कर जल्द फिर से नई कमिटी बनाने की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1