Central Bank Governor Cabral

श्रीलंकाई विपक्ष ने सरकार में शामिल होने का राष्ट्रपति का आमंत्रण ठुकराया, लोगों का बढ़ रहा आक्रोश

अपनी आजादी के बाद सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका (Sri Lankan) में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajapaksa) ने सोमवार को अपने भाई और वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को बर्खास्त कर दिया। साथ ही केंद्रीय बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आर्थिक संकट से उत्पन्न कठिनाइयों की वजह से बढ़ते जनाक्रोश से निपटने के लिए राष्ट्रपति ने सभी विपक्षी दलों को एकता कैबिनेट में शामिल होने का न्योता दिया है, लेकिन उन्होंने इस आमंत्रण को ठुकरा दिया।
बासिल ने मौजूदा विदेशी मुद्रा संकट से निपटने में श्रीलंका (Sri Lankan) की मदद के लिए भारत से आर्थिक राहत पैकेज पर बातचीत की थी। उनकी जगह अली साबरी को नियुक्त किया गया है जो रविवार रात तक न्याय मंत्री थे। बासिल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से राहत पैकेज हासिल करने के लिए अमेरिका जाने वाले थे। वह सत्तारूढ़ श्रीलंका (Sri Lankan) पोडुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) गठबंधन के भीतर भी नाराजगी का केंद्र थे। खास बात यह है कि पिछले महीने बासिल की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने पर दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया था।
रविवार रात 26 कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद 3 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जीएल पेरिस को विदेश मंत्री, दिनेश गुणावर्धने को नए शिक्षा मंत्री और जांसटन फर्नाडो को नए राजमार्ग मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। नए मंत्रियों की नियुक्तियां राष्ट्रपति द्वारा सभी दलों को एकता कैबिनेट में शामिल होने का न्योता दिए जाने के बाद हुई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल 11 पार्टियों में से एक के प्रमुख उदय गम्मनपिला ने नई कैबिनेट को ‘नई बोतल में पुरानी शराब’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ही अपने नए नेता का चुनाव करना चाहिए, किसी और को नहीं।
देश के पास ईंधन का आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार भी नहीं

इस बीच केंद्रीय बैंक के गवर्नर काबराल ने घोषणा की कि उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफा देने के संदर्भ में गवर्नर पद से इस्तीफा दिया है। उन पर आइएमएफ संरचनात्मक समायोजन सुविधा के जरिये श्रीलंका (Sri Lankan) के लिए आर्थिक राहत मांगने पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया गया था। वह सात महीने से भी कम समय तक इस पद पर रहे। हालांकि इससे पहले वह 2006 से 2015 तक भी श्रीलंका (Sri Lankan) के केंद्रीय बैंक के गवर्नर थे। उन्होंने ऐसे समय इस्तीफा दिया है जब देश में मुद्रास्फीति 17.5 प्रतिशत के आसपास है और इसके और बढ़ने की संभावना है। देश के पास ईंधन का आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार भी नहीं है।
राजपक्षे परिवार के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश

विदेशी मुद्रा संकट और भुगतान संतुलन के मुद्दों से उत्पन्न आर्थिक स्थिति से निपटने में अक्षम रहने के कारण सत्तारूढ़ राजपक्षे परिवार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन हो रहे हैं। जनता सड़कों पर उमड़ रही है और राष्ट्रपति समेत पूरे राजपक्षे परिवार से इस्तीफा मांग रही है। दक्षिण श्रीलंका (Sri Lankan) में तांगले स्थित प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के निजी आवास के बाहर एकत्रित हुए करीब 2,000 प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने आवास के नजदीक लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया था। सिंहली बहुल तांगले को राजपक्षे परिवार का गढ़ माना जाता है। मालूम हो कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, भूर्तपूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे भाई हैं। इनके अलावा महिंदा राजपक्षे के पुत्र सरकार में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री थे जिन्होंने रविवार को इस्तीफा दे दिया था।
कोलंबो में फ्यूल पंपों पर सेना तैनात

लोगों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस का स्टाक करने से रोकने और अफरातफरी की स्थिति से बचने के लिए कोलंबो में फ्यूल पंपों पर सेना तैनात कर दी गई है। इन पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोगों को अपनी बारी के लिए आठ-आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
सत्तारूढ़ सांसद ने भारत से मांगी मदद

सत्तारूढ़ पार्टी एसएलपीपी के एक सांसद एस. करियावासम ने हमेशा श्रीलंका (Sri Lankan) की मदद करने के लिए सोमवार को भारत की सराहना की और गहराते आर्थिक संकट के बीच मदद बरकरार रखने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘भारत हमारा पड़ोसी है और उसने हमेशा हमारी मदद की है। इस बार भी भारत हमारी मदद कर रहा है और हम उस पर निर्भर हो रहे हैं।’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1