दिल दहला देने वाला हादसा! श्रीलंका के वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

श्रीलंका के कलुतारा जिले में स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में बुधवार शाम भीषण आग लगने से 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा अंगुरुवाटोटा इलाके में शाम करीब 5:30 बजे हुआ। वृद्धाश्रम राजधानी कोलंबो से करीब 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

एक बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद परिसर से 10 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि एक बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहत-बचाव अभियान में 51 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, 7 घायल बुजुर्गों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद परिसर से 10 लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि एक बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहत-बचाव अभियान में 51 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, 7 घायल बुजुर्गों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

बचाए गए लोगों को एक स्कूल में ठहराया गया
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और जांच जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाए गए लोगों को अस्थायी तौर पर नजदीकी स्कूल में रखा गया है। प्रशासन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें जल्द ही किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत
गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली के एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

बिहार में आग से 4 की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में भी आग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1