aamir kiran relationship

संजय राउत का बड़ा बयान- सुशांत-अंकिता क्यों हुए अलग? इसकी भी होनी चाहिए जांच

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब जांच के साथ-साथ राजनीति भी शुरू हो गई है। जो मामला पहले सिर्फ एक सुसाइड का बताया जा रहा था, अब उसी मामले को लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने आ गई है। दोनों राज्यों की पुलिस की तनातनी तो सभी ने देखी, अब शिव सेना नेता Sanjay Raut भी इस केस में अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

शिव सेना के मुखपत्र सामना के जरिए Sanjay Raut ने सुशांत केस में कई तरह के दावे किए हैं। उन्होंने तो मामले में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी घसीट लिया है। राउत ने लिखा है- सुशांत की जिंदगी में 2 लड़कियां आई थीं- अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थीं। ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था। ये जानकारी भी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए।

अब इसी आर्टिकल में संजय राउत ने यहां तक कह दिया है कि सुशांत के उनके पिता संग ज्यादा अच्छे रिश्ते नहीं थे। उनके मुताबिक सुशांत के पिता को गुमराह किया गया था जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में हुई घटना के लिए बिहार में FIR दर्ज करवा दी थी। सासंद ने अपने लेख में इस बात पर भी जोर दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। उनकी माने तो इसे कई लोग बिना किसी सबूत के मर्डर बता रहे हैं।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर उठाए सवाल

सुशांत केस में बिहार बनाम मुंबई पुलिस का खेल भी काफी देखने को मिला है। बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस के रवैये पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इस पर संजय राउत लिखते हैं- बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे BJP के आदमी हैं और उनपर 2009 में कई चार्ज लगे थे। वहीं अब जब सुशांत मामले में CBI जांच हो रही है, इस बात से भी Sanjay Raut नाराज नजर आ रहे हैं। उनकी नजरों में इस केस का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1