शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 320 अंक गिरा; 23,350 के नीचे फिसला निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में पिछले सत्र की तेजी थम गई और कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा, लेकिन IT और FMCG शेयरों में हुई जोरदार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। इसके चलते सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44% गिरकर 74,529.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में भी 85.30 अंक यानी 0.36% की गिरावट दर्ज की गई और यह 23,329 पर बंद हुआ। इस गिरावट के साथ निफ्टी 23,350 के अहम सपोर्ट स्तर के नीचे फिसल गया।

सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट का असर व्यापक बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई पर 2,074 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,090 शेयरों में गिरावट रही और 187 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की कमजोरी नजर आई। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता और अलग-अलग सेक्टर्स में मुनाफावसूली के बीच निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। दिग्गज IT कंपनियों में बिकवाली के चलते निफ्टी IT इंडेक्स 0.92% की गिरावट के साथ 28,564.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में भी 0.59% की कमजोरी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक 0.34%, इंफ्रा 0.31%, एनर्जी 0.27%, फार्मा 0.55% और सर्विसेज इंडेक्स 0.22% गिरकर बंद हुए। हालांकि, मीडिया सेक्टर में 1% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.75% की तेजी रही, जिससे दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में सफल रहे।

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स
•गिरावट वाले शेयर: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (-1.65%) और नेस्ले इंडिया (-1.52%) सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल रहे। इसके अलावा बजाज फिनसर्व (-1.43%), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (-1.19%), बजाज फाइनेंस (-1.22%), सन फार्मा (-1.20%), ट्रेंट (-1.16%), आयशर मोटर्स (-1.14%) और टीसीएस (-1.11%) में भारी गिरावट रही।

•बढ़त वाले शेयर: कोल इंडिया 3.21% की जोरदार उछाल के साथ ₹428.00 पर बंद होकर टॉप गेनर बना। इसके अलावा इटर्नल (+1.82%), इंडिगो (+1.80%), टाइटन (+1.10%), डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (+1.06%) और विप्रो (+0.88%) में अच्छी खरीदारी देखने को मिली

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1