लोगों को बसों से भेजना गलत, भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम- नीतीश कुमार

Coronavirus पूरे देश में तेजी से अपना पैर पसारता जा रहा है। पूरे देश में लॉकडाउन के बाद भी स्थति गंभीर बनी हुई है। इस Lockdown के बीच बिहार के CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश कुमार ने Lockdown टूटने की बात कहते हुए कहा है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह भेजना गलत है। इससे Lockdown करने का कोई फायदा नहीं होगा। CM नीतीश ने कहा कि अगर इससे बीमारी फैलती है तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा। नीतीश कुमार का यह बयान तब आया है।

जब दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार बसों के जरिए लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। नीतीश कुमार ने सुझाव दिया कि लोग जहां फंसे हुए हैं, उनके लिए उसी स्थान पर व्यवस्था किया जाए। कैम्प लगाकर सरकार उन्हें ठहराए और भोजन की व्यवस्था करे।

Coronavirus के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का Lockdown जारी है। इस दौरान सारे कल-कारखाने से लेकर काम-धंधा ठप है। इस कारण अन्य राज्यों से आए मजदूर मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके पास खाने और किराया देने को पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे बड़ी संख्या में पैदल ही अपने गांव की तरफ चल पड़े हैं।

इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 200 बसों का इंतजाम किया है। ये बसे नोएडा और गाजियाबाद से हर दो घंटे में लोगों को लेकर जाएंगी। Delhi-Ncr में काम करने वाले सबसे ज्यादा मजदूर पूर्वांचल और बिहार के हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1