SBI FD Scheme : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक State Bank of India यानी SBI आज भी करोड़ों लोगों के लिए भरोसे का नाम बना हुआ है। बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। SBI में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराई जा सकती है। ऐसे में अगर कोई निवेशक SBI की 364 दिनों वाली एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कितना रिटर्न मिलेगा, यह जानना काफी दिलचस्प है।
364 दिनों की एफडी स्कीम पर कितना ब्याज दे रहा है SBI
State Bank of India अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक में सिर्फ 7 दिनों से एफडी शुरू की जा सकती है, जबकि निवेश की अधिकतम अवधि 10 साल तक है। छोटी अवधि की एफडी पर SBI करीब 3.05% से 3.65% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, 211 दिनों से 1 साल से कम अवधि वाली एफडी पर ग्राहकों को 5.90% से 6.50% तक रिटर्न मिल रहा है। इसके अलावा, 5 से 10 साल की लंबी अवधि वाली एफडी पर बैंक अधिकतम 7.15% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
2 लाख रूपये जमा करें तो मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा ब्याज
अगर कोई सामान्य नागरिक State Bank of India की 364 दिनों वाली FD स्कीम में 2 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे 12,030 रुपये ब्याज के साथ कुल 2,12,030 रुपये मिलेंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसी निवेश पर 13,073 रुपये ब्याज सहित कुल 2,13,073 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा, 80 साल या उससे अधिक उम्र के अति वरिष्ठ नागरिकों को 13,283 रुपये ब्याज के साथ कुल 2,13,283 रुपये मैच्योरिटी अमाउंट के तौर पर प्राप्त होंगे।
