Kerala

सीएम की कुर्सी जाते ही ईडी का एक्शन, सुबह-सुबह घर पहुंच गए अधिकारी, एकसाथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर बुधवार (27 मई, 2026) को तड़के ईडी ने छापेमारी की. प्रवर्तन निदेशालय की ये रेड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई. एजेंसी ने केरल में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी, जिसमें विजयन का किराए का घर भी शामिल है.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की ये छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले से जुड़ी हुई है. एजेंसी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन से जुड़े 12 ठिकानों पर रेड मारकर सर्च ऑपरेशन चला रही है. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी भी इस मामले की जांच के दायरे में हैं.

विजयन की बेटी पर क्या हैं आरोप?

आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने साल 2018 से 2019 के बीच तत्कालीन सीएम विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि IT फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी.

ईडी की ये छापेमारी केरल हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को CMRL की उस याचिका को खारिज करने के बाद हुई, जिसमें इस मामले में ED की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी.

ED ने 2024 में दर्ज किया था PMLA केस

ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था. यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है. ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस भी कर रहा है.
मंगलवार को विजयन से जुड़े पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया, जिसमें उनके गनमैन भी शामिल थे. जबकि राज्य सरकार ने जांच को पटरी से उतारने की कोशिश के आरोपों पर सीनियर पुलिस ऑफिसर MR अजित कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी विचार किया है.

CM की कुर्सी जाने के बाद केरल में नेता विपक्ष बने विजयन

यह कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद हुई, जिसे वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद बनाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, एसआईटी जांच में सामने आया है कि अधिकारियों ने दिसंबर 2023 में अलप्पुझा में विजयन की नव केरल यात्रा के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और KSU कार्यकर्ताओं पर हमला करते समय गैर-कानूनी तरीके से बल और हथियारों का इस्तेमाल किया था. सतीशन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पिनाराई विजयन केरल विधानसभा में नेता विपक्ष बने हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1