रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का नया प्रोमो इन दिनों चर्चा में है। प्रोमो में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने के लिए खास अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। सारा के डांस के दौरान ऐसा पल भी आता है, जब वह तेज प्रताप की गोद में बैठकर डांस करने लगती हैं। इस सीन को देखकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान नजर आते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सारा गुरपाल ने फिल्मी गाने पर डांस किया और तेज प्रताप को ‘क्यूटी’ भी कहा। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स को तेज प्रताप के सामने अपना टैलेंट दिखाकर उन्हें प्रभावित करने का मौका दिया जा रहा है। जिस कंटेस्टेंट का प्रदर्शन तेज प्रताप को पसंद आएगा, उसे शो के अगले चरण में फायदा मिल सकता है।
सारा की परफॉर्मेंस के दौरान स्वरा भास्कर का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ। वह इस पूरे सीन को देखकर हैरान होती हैं और शर्माते हुए अपना चेहरा छिपाती दिखाई देती हैं। वहीं, प्रोमो में गौतम गुलाटी भी तेज प्रताप को प्रभावित करने की कोशिश करते नजर आते हैं।
अब इस प्रोमो के बाद दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड पर हैं, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।

