2026 में 5 बार भिड़े भारत-पाकिस्तान, 4 बार टीम इंडिया ने मारी बाजी

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज दोनों के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। साल 2026 में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 4 बार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में आज के मुकाबले में भी टीम इंडिया के दबदबे की उम्मीद की जा रही है।

इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में हुआ था मुकाबला
साल 2026 में भारत और पाकिस्तान की पहली भिड़ंत आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में हुई थी। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 58 रन से शिकस्त दी। इसके बाद आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने आईं। यहां भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा और उसने पाकिस्तान को 61 रन से करारी मात देकर जीत दर्ज की।

पाकिस्तान ने केवल एक बार अंडर 19 एशिया कप में जीता पहला मैच, भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को फिर से पीटा
इसके बाद 2026 के एशियन गेम्स में भी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19 रन से मात दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके बाद एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें फिर आमने-सामने आईं। इस बार पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। यह 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत थी। हालांकि, टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने हिसाब बराबर कर लिया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला
फिलहाल एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें 50 ओवर के मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ शानदार जीत के साथ की थी। अब टीम इंडिया की अगली भिड़ंत पाकिस्तान से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। टीम इंडिया की नजरें पाकिस्तान को एक बार फिर हराकर सेमीफाइनल की राह आसान करने और खिताब की ओर एक कदम और बढ़ने पर होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1