मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए दाम, इस वित्त वर्ष में चौथी बार महंगी हुई कारें

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बार फिर अपनी चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने लागत में लगातार बने दबाव को देखते हुए रविवार से नई कीमतें लागू कर दी हैं। मारुति के मुताबिक, लागत घटाने के प्रयासों के बावजूद मैन्युफैक्चरिंग खर्च पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा और इसका केवल एक हिस्सा ही कीमतों में शामिल किया गया है।

इस बार गाड़ियों के दाम में लगभग 0.31 प्रतिशत की हुई है औसत बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि लागत पर लगातार बने दबाव के चलते 22 नवंबर 2026 से चुनिंदा मॉडल की कीमतों में इजाफा किया गया है। बिक्री के हिसाब से कंपनी की गाड़ियों की कीमतों में औसतन करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने बताया कि लागत कम करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है। हालांकि, कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर कम से कम रखने की कोशिश की है।

चालू वित्त वर्ष में चौथी बार बढ़ाए दाम
मारुति सुजुकी की ताजा कीमत बढ़ोतरी चालू वित्त वर्ष 2026-27 में गाड़ियों के दाम बढ़ाने की चौथी कवायद है। इससे पहले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है, जिनका कुल असर 1 फीसदी से अधिक रहा था। सितंबर में मारुति ने चुनिंदा गाड़ियों की कीमतों में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया था, जबकि इससे पहले जून में भी कंपनी ने वाहनों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाए थे।

कच्चे माल की ऊंची लागत ने कंपनी की कमाई पर डाला दबाव
पश्चिम एशिया संकट के बीच कच्चे माल की बढ़ती लागत ने कंपनी की कमाई पर दबाव बढ़ाया है। हालांकि, मारुति ने मार्केटिंग खर्च सीमित करने समेत कई कदमों से लागत नियंत्रित करने की कोशिश की है। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद मैनेजमेंट ने संकेत दिया था कि दूसरी छमाही में कीमतों को लेकर संतुलित फैसले लिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1