राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने SIT जांच का स्वागत किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिर प्रबंधन और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को जल्द दूर करने का आग्रह किया।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की बढ़ी चिंता, जानिए क्या है वजह?
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था, समर्पण और लंबे संघर्ष का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थल के दान पात्रों से धनराशि चोरी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए इसे केवल सामान्य चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े गंभीर मामले के रूप में देखा जाना चाहिए।
राम मंदिर पहुंची SIT की टीम, परिसर में जांच तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में SIT ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम लगातार दूसरे दिन मंदिर परिसर में अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ कर रही है। इससे पहले दोनों से करीब आठ घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे। वहीं, 30 जून को अयोध्या पुलिस ने चंपत राय का बयान भी दर्ज किया था। अब SIT मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान रिकॉर्ड कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विनय कटियार बोले- ‘चंपत राय जेल जा सकते हैं
SIT को आशंका है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आठ आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में जांच एजेंसी अब तक 150 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे विनय कटियार ने भी चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और दावा किया है कि जांच आगे बढ़ने पर चंपत राय के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
