कौन है वो एक्ट्रेस? जिसके पीछे पड़े Rohit Chandel पहुंचे जेल, Drashti Bhanushali का भी जुड़ा नाम

Rohit Chandel Posco Case: टीवी अभिनेता रोहित चंदेल (Rohit Chandel) इस समय गंभीर कानूनी विवाद में घिरे हुए हैं। उन पर 16 वर्षीय लड़की का कथित रूप से पीछा करने का आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल रोहित न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मच गई। इस मामले पर उनके कई सह-कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, जिस लड़की की शिकायत पर कार्रवाई हुई, उसकी पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दृष्टि भानुशाली (Drashti Bhanushali) का नाम भी इस केस से जोड़ा जाने लगा, जिस पर उन्होंने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कौन है दृष्टि भानुशाली?
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि भानुशाली (Drashti Bhanushali), जो इन दिनों एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अहम किरदार निभा रही हैं, का नाम हाल ही में रोहित चंदेल विवाद से जोड़ा जाने लगा। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वही इस मामले की शिकायतकर्ता हैं। हालांकि, इन दावों पर अब एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया देते हुए सभी अफवाहों को खारिज किया है। दृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा करते हुए लोगों से अपील की कि उनका नाम इस मामले से न जोड़ा जाए और न ही उन्हें इस संबंध में टैग किया जाए। उन्होंने लिखा कि न्यायपालिका अपना काम कर रही है और जो भी सच होगा, वह कानूनी प्रक्रिया के तहत सही समय पर सामने आ जाएगा।

रोहित चंदेल को डेट कर चुकी हैं दृष्टि भानुशाली
बताया जा रहा है कि रोहित चंदेल और दृष्टि भानुशाली पहले साथ काम कर चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें भी पहले चर्चा में रह चुकी हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग बिना पुष्टि के एक्ट्रेस का नाम इस विवाद से जोड़ रहे हैं।

विवाद पर इन दो एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी दृष्टि भानुशाली
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। सबसे पहले उनकी को-स्टार किशोरी शहाणे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह शो की कहानी से जुड़ा कोई पीआर स्टंट है, क्योंकि ऑनस्क्रीन भी ऐसा ही ट्रैक चल रहा था। वहीं, एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी और बताया कि विवाद के बावजूद शो की शूटिंग सामान्य रूप से जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1