Delhi EWS Admission Result: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित वर्ग (DG) के तहत नर्सरी, केजी, कक्षा 1 और कक्षा 2 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह चयन सूची कंप्यूटरीकृत डिजिटल ड्रॉ प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की गई है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर दूसरी मेरिट लिस्ट देख और उसकी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
डीओई की वेबसाइट के अलावा कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
अभिभावक दूसरी मेरिट लिस्ट की जानकारी केवल शिक्षा निदेशालय (DoE) की आधिकारिक वेबसाइट से ही नहीं, बल्कि जिस स्कूल में उन्होंने आवेदन किया है वहां की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित स्कूल जाकर भी चयन सूची और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मेरिट लिस्ट में क्या डिटेल होगी
शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से जारी दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नाम, कक्षा, पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर और आवंटित स्कूल की जानकारी उपलब्ध होगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है, उनके अभिभावक निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित स्कूल पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं और आवश्यक शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट
स्टेप 1 – मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए edudel.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 – वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए व्हाट्स न्यू के सेक्श पर क्लिक करें
स्टेप 3 – वहां दिए गए 2nd ड्रॉ के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4 – अब आपकी मेरिट पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5 – इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
चाहिए होंगे यह जरूरी दस्तावेज
•जन्म प्रमाण पत्र
•पासपोर्ट साइज फोटो
•माता-पिता का आईडी प्रूफ
•निवास प्रमाण पत्र
•EWS प्रमाण पत्र
•डीजी या सिंगल पैरेंट कोटा के पत्र (यदि है तो)
8 हजार से अधिक छात्रों का हुआ एडमिशन
दूसरी मेरिट लिस्ट के मुताबिक, इस वर्ष नर्सरी, केजी, कक्षा 1 और 2 में कुल 8,976 बच्चों का चयन किया गया है। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में शामिल है, उनके अभिभावक अब आवंटित स्कूल में जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।
