बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput की मौत मामले में CM Nitish Kumar ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। इस मामले को लेकर पटना में दर्ज FIR की मुख्य आरोपित व सुशांत की गर्लफ्रेंड Rhea Chakravorty ने अपना मुंह खोला है। उसने बिहार सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा पर सवाल उठाए हैं। इसके पहले रिया पटना पुलिस की जांच की वैधता को Supreme Court में चुनौती दे चुकी है। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर रिया चाहती क्या है? मामले की CBI जांच को लेकर उसे क्यों आपत्ति है?
रिया के वकील ने सीबीआई जांच की अनुशंसा पर उठाए सवाल
सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार सरकार द्वारा CBI जांच की सिफारिश पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान सामने आया है। उनके अनुसार बिहार सरकार CBI जांच की सिफारिश नहीं कर सकती। बिहार पुलिस को भी इस मामले में जांच करने का अधिकार नहीं है।
बिहार पुलिस की जांच में बाधा पहुंचाती रहेगी महाराष्ट्र पुलिस
विदित हो कि इस दिनों रिया चक्रवर्ती पटना पुलिस की जांच से बचने के लिए परिवार सहित लापता हैं। मुंबई में पटना पुलिस नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है, लेकिन वे नहीं आ रहीं हैं। उन्होंने पटना पुलिस की जांच की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसका सुशांत के पिता व बिहार सरकार ने कोर्ट में विरोध किया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार रिया के साथ कोर्ट में खड़ी दिख रही है। रिया को लेकर अब बिहार व महाराष्ट्र पुलिस के आला अधिकारी भी आमने-समाने दिख रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में यह माना जाना लगा था कि महाराष्ट्र पुलिस बिहार पुलिस को जांच नहीं करने देगी।
क्या है पूरा मामला, जानिए
विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत का शव बीते 14 जून को उनके मुंबइ स्थित फ्लैट पर मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्ट पिता केके सिंह से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में FIR दर्ज करा दी है। इस FIR के आधार पर जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के साथ वहां की पुलिस सहयोग नहीं कर रही है तो रिया ने भी पटना पुलिस की जांच को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस बीच सुशांत के पिता की CBI जांच की मांग के आधार पर जब बिहार सरकार ने इसकी अनुशंसा कर दी है तो रिया ने इसका भी विरोध किया है।