अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण से पहले बुधवार को यहां भूमि पूजन का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, जहां मंदिर का शिलान्यास होना है। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Ayodhya आ रहे हैं। PM ही मंदिर के मंदिर के निर्माण के लिए नींव की ईंट रखेंगे। जानकारी है कि इस दौरान PM कुल तीन घंटे Ayodhya में बिताएंगे। इसके पहले सोमवार को Ayodhya के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी की ओर से कहा गया था कि PM मोदी जन्मभूमि पर जाने से पहले हनुमानगढ़ी पर भी पूजा करने जाएंगे। चूंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम के कोई काम शुरू नहीं होते, ऐसे में PM मोदी पहले भगवान हनुमान से पूजा कर आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद वो भूमि पूजन के लिए जाएंगे।
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम…
- 5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान।
- 9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान।
- 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग।
- 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान।
- 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग।
- 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंचकर 10 मिनट दर्शन-पूजन।
- 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुचने का कार्यक्रम।
- 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन।
- 12.15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण।
- 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ।
- 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना।
- 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
- 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर।
सोमवार को मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने बताया था कि भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए कुल 175 लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है, इसमें अलग-अलग आध्यात्मिक परंपराओं से आने वाले 135 संत शामिल हैं। वहीं मंच पर PM के अलावा बस 5 लोग उपस्थित रहेंगे।
PM भूमि पूजन में मंदिर निर्माण के लिए 40 किलो की चांदी की ईंट आधारशिला के रूप में रखेंगे। पूजन के लिए धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से ही शुरू किए जा चुके हैं।