Reliance Investors की बल्ले-बल्ले, Airtel Shareholders को भारी नुकसान

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 74,111.57 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान Reliance Industries, ICICI Bank, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance, Larsen & Toubro और Life Insurance Corporation of India के निवेशकों को फायदा हुआ। वहीं HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India और Hindustan Unilever के मार्केट कैप में कुल 51,320.6 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 177.36 अंक यानी 0.23 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैंप में दर्ज की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
पिछले हफ्ते मार्केट कैप बढ़ाने वाली कंपनियों में Reliance Industries सबसे आगे रही। कंपनी की वैल्यू 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18.33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। इसके अलावा Tata Consultancy Services, ICICI Bank और Life Insurance Corporation of India के मार्केट कैप में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। वहीं Bajaj Finance और Larsen & Toubro की मार्केट वैल्यू में भी इजाफा देखने को मिला, जिससे निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ।

भारती एयरटेल के निवेशकों को तगड़ा झटका
दूसरी तरफ पिछले हफ्ते Bharti Airtel को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और कंपनी का मार्केट कैप 20,229.67 करोड़ रुपये घट गया। इसके अलावा Hindustan Unilever, State Bank of India और HDFC Bank की मार्केट वैल्यू में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इससे पहले वाले हफ्ते Reliance Industries के मार्केट कैप में 1.34 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1