रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर जीवन यापन करने वाली रानू मंडल ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर रातोंरात इंटरनेट पर छा गईं। रानू मंडल इस बार अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि अपने जबरदस्त हुए मेकओवर की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह भारी मेकअप किए हुए दिख रही हैं। इतना ही नहीं मेकअप के साथ ही वह खूब गहने पहने हुए हैं। इस मेकअप के कारण लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
रानू मंडल को भारी मेकअप की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया कई सारे मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें रानू मंडल की वायरल हो रही यह तस्वीर एक इवेंट की बताई जा रही है। इसमें दिख रहा है कि रानू मंडल डिजाइनर कपड़े पहने हैं। साथ ही गहने भी पहने हैं। इसमें उनका मेकअप ज्यादा है।
ऐसे मे लोग ट्विटर और फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उनके साथ ही उनका मेकअप आर्टिस्ट भी लोगों के निशाने पर है। लोगों ने तो यहां तक कहा कि मेकअप आर्टिस्ट को 2020 का ऑस्कर मिलता है। उनका यह मेकअप उनके स्किन कलर से अधिक लाइट है।
रानू मंडल मौजूदा समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन चुकी हैं। वह हिमेश रेशमिया के साथ गाना भी गा चुकी हैं। इसके साथ ही वह कई रिएलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई जा चुकी हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा जा चुका है।
कुछ दिन पहले रानू मंडल का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ था। इसमें वह अपनी एक फैन को डांटती हुई दिख रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग रानू मंडल को आलोचकों का सामना करना पड़ा था।