मुसीबत बनी बारिश, खेतों की खड़ी फसल हुई बर्बाद, किसान बेहाल

गुरूवार देर रात देश के कई राज्यों में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टी ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। बरसात और ओले पड़ने से मध्य प्रदेश और हरियाणा में फसलें बर्बाद हो गई हैं। राजधानी दिल्ली समेत करीब पूरे उत्तर भारत में बारिश और कई राज्यों में हुई ओलावृष्टी से जहां तापमान में गिरावट आई है तो वहीं मध्य प्रदेश और हरियाणा में ओले के कारण खेतों में खड़ी फसलों को खासा नुक्सान हुआ है। इसके अलावा देर रात हुई बारिश ने सिर्फ फसलों को ही नहीं बल्कि हजारों टन यूरिया को भी नुकसान पहुंचाया है। इस वजह से भी किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। हरियाणा के कई जिलों में भी किसान बे-मौसम बरसात से बेहाल हैं  हरियाणा के पुन्हाना जिले की अनाज मंडी में रखा हजारों क्विंटल धान बारिश की वजह से बेकार हो गया। इतना ही नहीं हरियाणा में ओलावृष्टि की वजह से सरसों की फसल, टमाटर, बैंगन जैसी सब्जियों के खेत भी बर्बाद हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1