झारखंड चुनाव: गिरिडीह में योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा आज

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दल तैयार हैं। जहां कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद के बरवाअड्डा में और राहुल गांधी ने राजमहल और महगामा में चुनावी सभा को संबोधित किया था तो वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गिरिडीह में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने बीते 5 दिसंबर को जुगसलाई में चुनावी सभा को संबोधित किया था। गिरिडीह विधानसभा सीट से सभी दलों के कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

आपको बता दें चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होना है। चौथे चरण में कुल 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिसमें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चन्दनकियारी, सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा विधानसभा सीट शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1