33 PERCENT RESERVATION

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण-अमरिंदर सिंह

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए अहम फैसला लिया है। अब राज्य की Sarkari Naukri में महिलाओं को 33 % आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन Amarinder Singh ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है। मंत्रिपरिषद ने Sarkari Naukri में महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण को मंजूरी दी है। ये फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा नियम, 2020 को मंजूरी दे दी। ताकि पदों पर सीधी भर्ती के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा सके।
समयबद्ध तरीके से अदालती मामलों / कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए, पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय (राज्य सेवा वर्ग- III) नियम, 1976 में संशोधन करके क्लर्क (कानूनी) कैडर के गठन के लिए सफलतापूर्वक भर्ती की भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा कैबिनेट ने स्टेट रोजगार योजना, 2020-22 को भी मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत साल 2022 तक प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। इस योजना के तहत सरकारी विभागों में खाली पदों पर तेजी से नियुक्तियां की जाएगीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1