bjp released third and final list of 35 candidates

बिहार का रण: BJP ने तीसरे चरण के चुनाव वाली 35 सीटों के उम्मीदवारों की जारी की सूची

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 35 प्रत्याशियों की तीसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से गठबंधन के तहत BJP को 121 सीटें मिली थीं। BJP ने अपने कोटे से 9 सीटें मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को दे दी। Bihar की कुल 112 सीटों पर BJP मैदान में है।

तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, पार्टी ने उसी के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें रामनगर सीट से भागीरथी देवी, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा, परिहार से गायत्री देवी, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता पासवान को BJP ने टिकट दिया है।


BJP ने बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, रक्सौल से प्रमोद सिन्हा, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, चिरैया से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से मोतिलाल प्रसाद, बाथनहा से अनिल राम, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, खजौली से अरुण शंकर प्रसाद, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर, और छातापुर से नीरज कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा नरपतगंज से जयप्रकाश यादव, फारबिसगंज से विद्यासागर केसरी, जोकीहाट से रंजीत यादव, सिट्टी से विजय मंडल, बायसी से विनोद यादव, बनमनखी (सुरक्षित) से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, सहरसा से आलोक रंजन झा, दरभंगा से संजय सरावगी, हायाघाट से रामचंद्र शाह, केवटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जीवेश कुमार, औराई से राम सूरत राय, कुढनी से केदार गुप्ता, मुजफ्फरपुर से सुरेश कुमार शर्मा और पाटेपुर (सुरक्षित) से लखिंदर पासवान BJP के प्रत्याशी होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1