पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के मामले में सरकार के साथ सहमति बन गई है। पंजाब के CS KAP सिन्हा के साथ इस मामले में बैठक हुई है, जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
सरकार ने सो कॉज नोटिस वापस लिया
सरकार ने 27 अगस्त को कर्मचारियों को जारी किए गए ‘शो कॉज नोटिस’ को वापस लेने का भी भरोसा दिया है और जल्दी इस मामले में सीएम के साथ बैठक होगी।
कर्मचारियों ने पहले तय किया था कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सामूहिक छुट्टी लेकर 11 सितंबर तक अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। शुरू में, हड़ताल की घोषणा सिर्फ़ 8 सितंबर के लिए की गई थी।

