Urmila Marondkar shivsena Join

उर्मिला मातोंडकर कल शिवसेना में होंगी शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री Urmila Marondkar नए सिरे से सियासी सफर शुरू करने जा रही हैं। वह अब शिवसेना का दामन थामने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह कल यानी सोमवार को शिवसेना में शामिल होंगी। शिवसेना में उनके शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।

असल में, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार Urmila Marondkar को विधान परिषद का सदस्य बनाने की तैयारी में थी। सरकार ने उनका नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा था। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की सरकार ने राज्यपाल के पास 12 नामों की सूची भेजी थी जिन्हें राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद भेजा जाना है।

शिवसेना, NCP और कांग्रेस का महा विकास अघाड़ी गठबंधन है। तीनों ही पार्टियों के 4-4 नेताओं का नाम राज्यपाल के पास भेजा गया था। NCP ने एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और आनंद शिंदे का नाम भेजा है, जबकि कांग्रेस ने रजनी पाटिल, सचिन सावंत, मुझफ्फर हुसैन और अनिरुद्ध वनकर का नाम भेजा है। वहीं शिवसेना ने Urmila Marondkar, चंद्रकांत रघुवंशी, विजय करंजकर और नितीन बानगुडे पाटिल का नाम भेजा है।

उर्मिला मातोंडकर पहेल भी सियासी पारी खेल चुकी हैं। वह 2019 लोकसभा चुनाव से पहले Congress में शामिल हुई थीं। कांग्रेस ने उन्हें मुंबई उत्तर से टिकट दिया था। हालांकि उन्हें शिकस्त का सामनना करना पड़ा था। उन्हें BJP के गोपाल शेट्टी से मात खानी पड़ी थी।

बाल कलाकार के रूप में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली Urmila Marondkar ने Congress के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। ये अलग बात है कि उनका यह सफर ज्यादा दिन तक नहीं चला। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने Congress से इस्तीफा दे दिया। अब Urmila Marondkar शिवसेना के साथ राजनीतिक सफर शुरू करने जा रही हैं। उर्मिला ने मराठी फिल्म ‘जाकोल 1988’ से 7 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ में बाल अभिनेत्री के रूप में काम किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1