Daily Horoscope27 MARCH 2023

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 30 नवंबर 2020

सात राशि वालों के लिए शुभ रहेगा महीने का आखिरी दिन

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशि – Mesh Rashi 30 November 2020 , Aries Horoscope 30 November 2020
Mesh Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 30 November 2020 , Taurus Horoscope 30 November 2020
Vrishabha Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 30 November 2020 , Gemini Horoscope 30 November 2020
Mithun Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।

कर्क राशि – Kark Rashi 30 November 2020 , Cancer Horoscope 30 November 2020
Kark Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , गणेश जी कहते हैं आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 30 November 2020 , Leo Horoscope 30 November 2020
Singh Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे परिवार और उनके बीच किसी एक को चुनने को कह सकता है। यह बस थोड़े समय के मुश्किल हालात हैं, जिन्हें संभालने की कोशिश करें।

कन्या राशि – Kanya Rashi 30 November 2020 , Virgo Horoscope 30 November 2020
Kanya Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , आज के दिन परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा जिससे आपका मन बेचैन रहेगा। सफलता अब सहजता से आएगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। कामकाज के प्रति मेहनत करना अच्छी बात है, पर ऐसा करते हुए अपने भरोसे को कम न होने दें, ताकि अच्छी भली बनती हुई परिस्थिति किसी वजह से बिगड़े नहीं। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे।

तुला राशि – Tula Rashi 30 November 2020 , Libra Horoscope 30 November 2020
Tula Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें बदलाव हो सकता है। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 30 November 2020 , Scorpio Horoscope 30 November 2020
Varshik Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 30 November 2020 , Sagittarius Horoscope 30 November 2020
Dhanu Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफ़ी संवेदनशील रहेंगे- अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें और ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाक़ी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। ऐसा लगता है कि आपका जीवनसाथी आपसे निराश है और आपको यह बात मालूम होने वाली है।

मकर राशि – Makar Rashi 30 November 2020 , Capricorn Horoscope 30 November 2020
Makar Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , आज आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। मासिक बेचैनी से परेशान न हों। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से संबंधित कार्य आज न करें। महिला सहकर्मियों से सामान्य व्यवहार रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 30 November 2020 , Aquarius Horoscope 30 November 2020
Kumbh Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , परिवार वालों के साथ आपका रुख़ा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। आपको दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए, जैसा आप दूसरों से अपने लिए चाहते हैं। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था- टल सकता है। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुज़ारेंगे, तो वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है।

मीन राशि – Meen Rashi 30 November 2020 , Pisces Horoscope 30 November 2020
Meen Rashi 30 November 2020 ka Rashifal , आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है।

1 दिसंबर 2020 राशिफल , 1 December 2020 Rashifal , Rashifal 1 December 2020 , 1 December 2020 Ka Rashifal , Aaj Ka Rashifal 1 December 2020

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1