दिल्ली: रामलीला मैदान में बीजेपी की धन्यवाद रैली आज, डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने का दावा

नागरिकता कानून के विरोध के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज पीएम मोदी की धन्यवाद होगी। बीजेपी की ये ध्यवाद रैली दिल्ली की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई है। आज होने वाली ध्यवाद रैली की शुरूआत सुबह 11 बजे से होगी। आज की रैली में बीजेपी ने रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। माना जा रहा है कि आज की  धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरूआत करेंगे।

आपको बता दें अवैध कॉलोनियों को नियमित करने से दिल्ली के करीब 40 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सूत्रों की माने तो आज की रैली में कुल 7 सांसदों, 281 मंडल अध्यक्षों, निगम पार्षदों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।

 आपको बता दें बीते 14 दिसंबर को कांग्रेस ने भारत बचाओ रैली की थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1