CAA के खिलाफ कांग्रेस का राजघाट पर सोमवार को होगा धरना प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ कांग्रेस ने पूरी तरह से आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। जहां देश CAA और NRC की आग में पिछले करीब 7 दिनों से जल रहा है वहीं अब कांग्रेस ने भी विरोध की पूरी तैयारी कर ली है। आपको बता दें नागरिकता संशोधन कानून और NRC के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को राजघाट पर धरने पर बैठने  का फैसला लिया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों की माने तो छात्रों के आंदोलन के समर्थन और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ये धरना दिया जाएगा। कांग्रेस ने पहले ही नागरिकता संशोधन कानून को ”असंवैधानिक” बताया है।

आपको बता दें बीते शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बयान जारी कर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी यानी NRC को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ बताया था इतना ही नहीं  मोदी सरकार पर तंज कसते हुए केंद्र सरकार को तानाशाह सरकार कहा था, साथ ही ये आरेप भी लगाया था कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1