PM मोदी ने युवाओं में भरा जोश, बोले- विकसित भारत के सपने को साकार करेगी युवाशक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी जा रहे दल के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा को ही जीवन और सार्वजनिक कार्यों का मूल मंत्र बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सेवा का संदेश उपदेश के जरिए नहीं, बल्कि अपने काम और व्यवहार से दिया जाए।

PM मोदी ने कहा कि राजनीति में सत्ता और पद कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, सेवा का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल हो, ‘सेवा परमो धर्म:’ की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। उनके मुताबिक, लोगों को हमारे आचरण से यह महसूस होना चाहिए कि जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता है।

वडनगर जन्मभूमि तो काशी मेरी कर्मभूमि- PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि वडनगर और वाराणसी दोनों ही हजारों वर्षों से जीवंत और ऐतिहासिक शहर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वडनगर उनकी जन्मभूमि है, जबकि वाराणसी उनकी कर्मभूमि। काशी में बाबा विश्वनाथ और वडनगर में हाटकेश्वर महादेव का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक चलाया जा रहा सेवा का यह अभियान बेहद खास है। अभियान में शामिल लोगों से बातचीत के दौरान उनके अनुभव सुनकर ऐसा लगा, जैसे वह खुद भी इस यात्रा में उनके साथ चल रहे हों।

सेवा के भाव से करोड़ों जरूरतमंदों को मिलता है मुफ्त अनाज
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेवाभाव से काम करने पर समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचती है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं शुरू हुईं। PM मोदी ने कहा कि वडनगर से वाराणसी के सफर के दौरान अभियान में शामिल लोगों ने रास्ते में सेवा से जुड़े कई कामों को भी देखा होगा।

युवाशक्ति की विकसित भारत में अहम भूमिका
युवाओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि राजनीति और चुनाव अपनी जगह हैं, लेकिन देश का निर्माण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी को विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाशक्ति की अहम भूमिका होगी, इसलिए युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करना जरूरी है।

युवा पीढ़ी होगी विकसित भारत की बड़ी लाभार्थी
PM मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी और आने वाले समय में इसका लाभ भी उठाएगी। उन्होंने युवाओं से देश को करीब से जानने-समझने, अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के लोगों से मिलने और उनकी जरूरतों व आकांक्षाओं को समझने की अपील की। PM मोदी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को देश और समाज को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर देगी। इससे पहले जलवायु संकट को लेकर PM मोदी ने कहा था कि भारत दुनिया को नई दिशा दिखा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1