बॉलीवुड के अंदाज में ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक, शेयर किया फिल्म का क्लिप

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक तेलुगू एक्शन फिल्म का क्लिप शेयर करते हुए ट्रंप की ईरान को खत्म करने की धमकी का मजाक उड़ाया। इस क्लिप में तेलुगू अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण गोलियों की बौछार के बीच उनसे बचते हुए नजर आ रहे हैं।

ईरानी दूतावास ने इस वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि ईरान किसी भी दबाव के सामने बेबस नहीं है। पोस्ट में ट्रंप की धमकी को लेकर व्यंग्य करते हुए कहा गया कि ऐसा लगता है जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति कोई बॉलीवुड फिल्म देख रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए ईरान ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए संकेत दिया कि वह अमेरिका की धमकियों के बावजूद पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच दोनों देशों की ओर से लगातार तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। ऐसे में ईरानी दूतावास की ओर से भारतीय सिनेमा के एक एक्शन क्लिप का इस्तेमाल कर दिया गया यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

ईरानी दूतावास का ट्रंप पर ‘मीम वार’
जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मीम के जरिए तंज कसते हुए एक तेलुगू फिल्म का क्लिप शेयर किया। दूतावास ने अपनी पोस्ट में ट्रंप की ईरान को खत्म करने वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान किसी भी तरह से बेबस नहीं है। पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा गया कि लगता है ट्रंप अब हॉलीवुड की बजाय बॉलीवुड फिल्में देख रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए ईरानी दूतावास ने अमेरिका के खिलाफ अपने तीखे रुख को एक फिल्मी क्लिप के माध्यम से जाहिर किया।

ईरानी दूतावास ने शेयर की एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की मूवी की क्लिप
जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तेलुगू फिल्म ‘भगवंत केसरी’ की करीब 58 सेकंड की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस एक्शन सीन में हथियारों से लैस दो गुट एक-दूसरे पर जमकर गोलीबारी करते दिखाई देते हैं और एक-दूसरे पर अलग-अलग चीजों से हमला करते हैं।

वीडियो की खास बात यह है कि लगातार हो रही भारी गोलीबारी और हमलों के बावजूद अभिनेता का किरदार पूरी तरह सुरक्षित दिखाई देता है। ईरानी दूतावास ने इसी फिल्मी सीन का इस्तेमाल अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर व्यंग्य करने के लिए किया। क्लिप के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि तमाम धमकियों और दबाव के बावजूद ईरान खुद को कमजोर या बेबस नहीं मानता है।

पोस्ट के कॉमेंट में सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लिए मजे
जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ताऊ, नाराज हो जाएगा ये वीडियो देखकर।” वहीं, दूसरे यूजर ने पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कहा कि ईरानी दूतावास ने बालकृष्ण की फिल्म का जबरदस्त एक्शन सीन शेयर कर दिया और इसे ही ‘विदेश नीति’ बता दिया। यूजर ने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि हॉलीवुड घबराया हुआ है, जबकि टॉलीवुड संयुक्त राष्ट्र में अपनी अगली स्पीच की तैयारी कर रहा है। ईरानी दूतावास के इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने मीम्स और मजेदार टिप्पणियों के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।

ईरान भी बल्लैया बाबू का फैन है!
ईरानी दूतावास के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी फिल्मी अंदाज में मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि यह मीम भारत की तरफ से है और ईरान भी ‘बल्लैया बाबू’ यानी नंदमुरी बालकृष्ण का फैन बन गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने ईरान के बॉलीवुड देखने वाली बात पर चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगला डिप्लोमेटिक बयान भी फिल्मी अंदाज में आ सकता है- “मेरे पास मिसाइल है… तुम्हारे पास क्या है?” इस तरह पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने ईरान के इस अंदाज को लेकर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

ट्रंप प्रशासन पर अमेरिका के पूर्व NSA ने उठाए सवाल
इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति और क्षेत्रीय रणनीति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खास तौर पर इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) को लेकर प्रशासन के रुख पर टिप्पणी की। बोल्टन के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के पास क्षेत्र के लिए कोई स्पष्ट और ठोस रणनीति नजर नहीं आती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जटिल जियोपॉलिटिकल मुद्दों को एक-दूसरे से अलग करके देखता है, जबकि इन मुद्दों के बीच आपसी संबंधों को समझना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1