MIDDLE EAST CONFLICT

ट्रंप की बेटी को मारने की साजिश नाकाम, पकड़ा गया IRGC का ट्रेन किया हुआ आतंकी

ईरान-अमेरिका में जारी टेंशन के बीच एक बड़ी खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, IRGC से जुड़े एक आरोपी ने इवांका की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। पकड़ा गया आरोपी घर का नक्शा लेकर घूम रहा था।

लेना चाहता था कासिम सुलेमानी की मौत का बदला
बता दें कि आरोपी कथित तौर पर ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। आरोपी की पहचान मोहम्मद बाकेर अल-सादी के तौर पर हुई है, जो एक इराकी नागरिक है। वो कताइब हिजबुल्लाह नाम के संगठन का सीनियर मेंबर है। कताइब हिजबुल्लाह, अमेरिका में जगह-जगह विस्फोट की तैयारी कर रहा है।

IRGC के निशाने पर ट्रंप की फैमिली?
बताया जा रहा है कि आतंकी अल-सादी इवांका के घर का नक्शा लेकर घूम रहा था। हमले को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उन्हें अंदेशा है कि ट्रंप की फैमिली के लोगों को निशाना बनाया जा सकता है।

फ्लोरिडा में इवांका को मारने का था प्लान
रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका ट्रंप को जान से मारने की कसम खाई थी। सूत्रों के अनुसार, उसके पास से एजेंसी को फ्लोरिडा स्थित इवांका ट्रंप के घर का ब्लूप्रिंट भी मिल गया है। अल-सादी का मकसद ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1