Crime News

पटना के फतुहा में नाबालिग दलित लड़की को अगवा कर गैंगरेप, मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना में महिलाएं महफूज नहीं हैं। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के देवरसौकी गांव में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा फतुहा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना 8 अक्टूबर की देर रात का है। पीड़िता शौच के लिए जैसे ही अपने घर से खेत जाने केलिए निकली, वहां पहले से घात लगाकर मौजूद गांव के ही 5 युवकों ने उसे दबोच लिया और गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर अपने परिवारवालों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर स्थानीय फतुहा थाने पहुंचे जहां उन्होंने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ग्रामीण SP कांतेश कुमार मिश्र के दिशा-निर्देश पर फतुहा एडिशनल SP के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ छापेमारी कर नामजद 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार एक अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन अभियान चला रही है। ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए फरार पांचवें आरोपी के भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाए जाने की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1