criminal records

बिहार का रण: आरजेडी के 73% तो बीजेपी के 72 % उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, जानिए ADR की रिपोर्ट

बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही सियासी दलों का चुनाव प्रचार अपने शबाब पर पहुंच चुका है। लेकिन इससे पहले बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR ने पहले चरण के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड्स की जांच की, तो आंकड़े चौंकाने वाले निकले। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण के 1064 उम्मीदवारों में से 328 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 244 प्रत्याशियों पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। आइए ADR Report के चुनिंदा तथ्यों पर एक नजर डालते हैं।

बिहार इलेक्शन वॉच और ADR ने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए विभिन्न दलों या निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरे कुल 1066 में से 1064 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण कर इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई है।


पहले चरण के चुनाव के लिए भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई जिले की विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के Criminal Record की पड़ताल की गई।

बिहार इलेक्शन वॉच ने इन 16 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे 1064 उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल के बाद ये रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में आपराधिक इतिहास के साथ-साथ उम्मीदवारों द्वारा घोषित संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी गई है।


एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 1064 में से 328 यानी 31 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, 244 यानी 23 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले घोषित हैं।

पहले चरण के चुनाव में राजद के 73, BJP के 72, लोजपा के 59, कांग्रेस के 57, JDU के 43 और BSP के 31 फीसदी उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस हैं. वहीं, राजद के 54, BJP के 45, लोजपा के 49, कांग्रेस के 43, JDU के 29 और BSP के 19 प्रतिशत उम्मीदवारों ने गंभीर किस्म के आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी दी है।

RJD के 41 में से 30, BJP के 29 में से 21, लोजपा के 41 में से 24, कांग्रेस के 21 में से 12, JDU के 35 में से 15 और BSP के 26 में से 8 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले होने की जानकारी आई है।


वहीं गंभीर किस्म के आपराधिक मामलों में RJD के 41 में से 22, लोजपा के 41 में से 20, BJP के 29 में से 13, कांग्रेस के 21 में से 9, JDU के 35 में से 10 और BSP के 26 में से 5 उम्मीदवार शामिल हैं।

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मैदान में उतरे 29 प्रत्याशियों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किए हैं। इनमें से 3 प्रत्याशियों ने तो रेप के मामलों में शामिल होने की भी जानकारी दी है।

हत्या से संबंधित मामलों की जानकारी 21 उम्मीदवारों ने सार्वजनिक की है। वहीं, 62 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज होने की जानकारी भी घोषित की है।


Bihar Election के पहले चरण में 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले 93 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं 2 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले प्रत्याशियों की संख्या 123 और 50 लाख से 2 करोड़ तक की संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 301 है। 10 लाख रुपए से कम की संपत्ति वाले 232 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1