kalash visarjan muhurat

Chaitra Navratri 2022: जानिए कलश विसर्जन का सही समय और पूजा विधि

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि (Navratri) का पर्व चल रहा है। 9 अप्रैल 2022 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन नवरात्रि (Navratri) का आठवां दिन है। 10 अप्रैल को नवमी की तिथि है और 11 अप्रैल को नवरात्रि की दशमी तिथि है। जिसे विजया दशमी भी कहा जाता है।

नवरात्रि का पारण (2022 Chaitra Navratri Parana Time)
पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल 2022, सोमवार को नवरात्रि (Navratri) व्रत का पारण किया जाएगा। इसीदिन कलश विसर्जन (kalash visarjan) किया जाएगा। नवरात्रि (Navratri) व्रत का पारण विधि पूवर्क करना चाहिए। नहीं तो इस व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता है। मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पारणा चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को किया जाता है। पारणा मुहूर्त को लेकर मतभेद भी दिखाई देते हैं, लेकिन मिमांस के अनुसार व्रत का पारण दशमी को करना चाहिए, क्योंकि कई शास्त्रों में नवमी पर उपवास रखने की बात कही गई है। इसलिए 11 अप्रैल को नवरात्रि (Navratri) व्रत का पारण किया जाएगा। पंचांग के अनुसार प्रात: 6 बजे के बाद पारण किया जा सकता है।

भैंस पर सावर होकर विदा लेंगी मां दुर्गा (Chaitra Navratri 2022 Mata Rani vehicle)
नवरात्रि में मां की सवारी का भी विशेष महत्व बताया गया है। इससे वर्ष की स्थिति का भी अंदाजा लगाया जाता है। इस बार नवरात्रि पर मां दुर्गा की आगमन सवारी घोड़ा थी। लेकिन मां का गमन महिष यानि भैंस की सवारी से हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार जब मां भैंस पर सवार होकर विदा लेती हैं तो रोग और रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है. इसके साथ शोक, दुखों में भी वृद्धि होगी।

कलश विसर्जन (kalash visarjan muhurat 2022)
नवरात्रि (Navratri) में कलश विसर्जन (kalash visarjan) का भी विशेष महत्व बताया गया है। 11 अप्रैल 2022 को कलश विसर्जन (kalash visarjan) किया जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा और विसर्जन के बाद भोजन, उपहार, वस्त्र, दान-दक्षिणा आदि भी अपनी इच्छानुसार देना शुभ माना गया है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1