Bihar Panchayat Chunav 2021: गांव की ‘सरकार’ के लिए बिहार कांग्रेस ने कसी कमर, नेताओं संग बठक कर बनाया ये प्लान

बिहार में आगामी पंचायत और जिला पर्षद चुनाव (Jila Parishad Chunav) के लिए प्रदेश कांग्रेस (Bihar Congress) तैयारी में जुट गयी है। अलग अलग स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। रविवार को नेताओं ने समीक्षा की। सदाकत आश्रम में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अफसर अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में प्रदेश के प्रमंडलीय संयोजक और जिला संयोजक उपस्थित थे।

इस बैठक में प्रमंडलीय संयोजक और जिला संयोजकों ने आगामी पंचायत चुनावों में बढ़–चढ़ कर भाग लेने का संकल्प लिया। इस दौरान राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अफसर अहमद ने कहा कि पूर्व PM राजीव गांधी ने सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायतीराज का सपना देखा था।

उनके असामयिक निधन से पंचायतीराज का संविधान संशोधन विधेयक कांग्रेस के तत्कालीन PM नरसिम्हा राव के कार्यकाल में लाया गया। आज देश में पंचायतीराज व्यवस्था मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत और जिला पर्षद चुनाव में भाग लेने वाले संगठन के लोगों को जनता को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने कहा कि पूर्व PM राजीव गांधी की दूर–दृष्टि से ही आज गांवों में पंचायतीराज फूल-फल रहा है। बता दें कि पहली बार बिहार में पंचायत चुनाव EVM से होने जा रहा है। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में आयोग को पत्र लिख कर सूचित किया है। आयोग ने अब EVM खरीद की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1