Dowry Demand

Noida Deepika Death Case: ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप

Noida Deepika Death Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कथित दहेज हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद मायका पक्ष ने ससुरालजनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने और इसी कारण से हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है और इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में खर्च किए थे 1 करोड़ रुपये
सामने आई जानकारी के अनुसार, यह घटना ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा की है, जहां दीपिका नागर नामक विवाहिता की मौत हुई। दीपिका के पिता संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ की थी। संजय के अनुसार, शादी में उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद, ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। वे दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पिता ने कई बार बेटी और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया था।

गाड़ी व पैसे लाने को कह रहे थे- पिता
पीड़ित पिता ने बताया कि 17 मई को उनकी बेटी दीपिका ने उन्हें फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और दहेज में गाड़ी व पैसे लाने को कह रहे हैं। शाम को संजय ससुराल गए और बातचीत कर वापस आ गए। रात में उन्हें फोन आया कि दीपिका छत से गिर गई है और उन्हें अस्पताल आने को कहा गया। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने ही दीपिका की हत्या कर उसके शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया है।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
इस मामले में पीड़ित पिता ने ससुर मनोज, सास पूनम, पति ऋतिक, ननद नेहा व तन्वी, तथा चचिया ससुर प्रमोद व विनोद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस के द्वारा बताया गया है कि विवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1